• May 17, 2016

    Sanjay Dutt Biopic में Vidya Balan निभाएंगी Manyata Dutt का किरदार

    बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जेल से रिहा हो जाने के बाद उनके जीवन पर बनने जा रही फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। खबर थी कि अभिनेता रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
    अब खबर है कि फिल्म में संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का रोल अभिनेत्री विद्या बालन निभाती नजर आ सकती है। सुनने में आ रहा है कि संजय की पत्नी मान्यता के रूप में विद्या बालन से बात की गई है।
    फिलहाल उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन मशहूर राजकुमार हिरानी करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment