बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने अब तक का सबसे अनोखा और चौंका देने वाला फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वह एक योद्धा के रुप में नज़र आ रही हैं। ब्लैक ड्रैस और गोल्डन हेयर में उनका लुक एक दम डिफरेंट लग रहा है।
बता दें कि सनी लियोन ने ये फोटोशूट फैशन और लाइफस्टाइल मैग्ज़ीन एफएचएम के लिए करवाया है। गौरतलब है कि सनी लियोन का हाल ही में फिल्म ‘बेईमान लव’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। इसके साथ ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है।
डायरेक्टर जैस्मीन डिसूजा की इस फिल्म में सनी के साथ एक्टर तनुज विरवानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि तनुज इससे पहले ‘पुरानी जींस’ और ‘लव यू सोनियो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह फिल्म 6 मई को रिलीज़ हो रही है।

No comments:
Post a Comment