बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। खबर है कि विवेक फिल्मकार रामगोपाल वर्मा पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुतप्पा राय की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे है और खबर है कि विवेक इसमें गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है।
विवेक ओबरॉय का कहना है कि उन्हें परदे पर असल जीवन का किरदार निभाना उन्हें पसंद है। विवेक ने कहा कि बड़े पर्दे पर मुतप्पा राय जैसे असल किरदार को निभा पाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।गौरतलब है कि इससे पहले भी अभिनेता विवेक ओबेरॉय गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म “शूटआउट एट लोखंडवाला” और “कंपनी” फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई।

No comments:
Post a Comment