• June 17, 2016

    2017 की ईद पर रिलीज होगी Salman Khan की ‘Tubelight’

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ अगले साल ईद के अवसर पर प्रदर्शित हो सकती है। फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान की रिलीज के साथ तैयार हैं। ‘सुल्तान’  इस ईद पर यानी 06 जुलाई को रिलीज होगी। सलमान ईद को अपने लिए लक्की मानते हैं और ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं।
    बता दें कि सलमान की यह फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और सलमान ने अपने फैन्स के लिए अगली ईद का तोहफा भी तैयार कर लिया है। सलमान सुल्तान के बाद कबीर खान की अगली फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म का नाम होगा ट्यूबलाइट। इससे पहले सलमान ने कबीर खान के साथ फिल्म ‘एक था टाइगर’और‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं।
    अब वर्ष 2017 की ईद पर सलमान और कबीर की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हो सकती है। बताया जाता है कि फिल्म ट्यूबलाइट राजनीति पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म में ड्रामा और ह्यूमर का तड़का होगा। कबीर खान ने बताया कि उनकी फिल्म ट्यूबलाइट की कहानी व्यक्तिगत मुद्दों पर आधारित है, जिसमें राजनीति का रंग भी देखने को मिलेगा।इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में होगी।

    No comments:

    Post a Comment