• June 08, 2016

    Aamir Khan के लिए ये तक करने के लिए तैयार है Sunny Leone

    बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की हैं।  और उनकी इस इच्छा से लग रहा है कि वे आमिर के साथ काम करने को लेकर कितनी बेसब्र है।
    सनी लियोन ने कहा कि अगर उन्हें आमिर के साथ बैकग्राउंड में पेड भी बनना पडे तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। एक बार आमिर खान ने भी सनी लियोन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। एक इंटरव्यू में जब सनी लियोन से उनकी बॉलीवुड में आने से पहले की जिंदगी के बारें में विवादित सवाल किए गए थे और कहा गया था कि क्या बॉलीवुड के बडे स्टार उनके साथ काम करेंगे।
     इंटरव्यू के बाद आमिर ने कहा था कि यदि उन्हें अच्छी कहानी मिली तो वे सनी लियोन के साथ जरूर काम करना चाहेंगे। सनी ने कहा कि उन्हें यदि आमिर खान के साथ किसी फिल्म में 30 सेकेंड का भी रोल मिले तो वह करने के लिए तैयार हैं। सनी लियोन ने कहा कि जब वह आमिर से मिली थी तो वह लम्हा उसके लिए सबसे बेहतरीन था।
    सुनी लियोन ने कहा कि, ‘मुझे आमिर संग काम मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन मैं खुश हुई थी जब उन्होंने कहा था कि वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं।
    आपको बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “दंगल” में व्यस्त है तो वही सनी लियोन भी जल्द ही फिल्म “बेईमान लव” में नजर आएँगी।

    No comments:

    Post a Comment