बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाली है। दरअसल बता दें कि प्रीतीश नंदी के पुत्र निर्देशक कुशन नंदी ने अपनी दो वर्ष पूर्व बंद हो चुकी फिल्म को एक नए सिरे से फिर से शुरू किया है और इस फिल्म को नाम दिया है‘बाबूमोशाय बन्दूकबाज’, जिसमे उन्होंने नवाजउद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है।
बता दें कि इस फिल्म को पहले बिहार और पश्चिम बंगाल में शूट किया जाना था लेकिन अब इसकी शूटिंग लखनऊ में शुरू की गई है। इससे पहले शूट हो चुके फिल्म के हिस्से को कैंसिल कर दिया गया है। वर्ष 2014 दिसबर में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई थी। तब पहली बार नवाजउद्दीन और चित्रागंदा के साथ होने की बात से यह फिल्म टॉकिंग पाइंट बन गई थी। इस फिल्म से बंगाली फिल्मों के अभिनेता, निर्माता निर्देशक प्रसन्नजीत भी हिन्दी फिल्मों में वापसी करने वाले थे। इस फिल्म में उनका किरदार खलनायक का था।
लेकिन कुछ मुद्दों की वजह से फिल्म अटक गई थी और आगे नहीं बढ़ सकी। अब एक बार फिर से नए सिरे से फिल्म की शूटिंग को शुरू किया गया हैं। कुशन नंदी का कहना है कि फिल्म की नए सिरे से शूटिंग शुरू हुई है। जो हिस्सा पहले शूट किया गया था वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं है।

No comments:
Post a Comment