• June 07, 2016

    Bollywood, Hollywood के बाद अब Tollywood में काम करेंगी Deepika

    मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी पहली ‘XXX: The Returns Of Xander Cage’ हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।  गौरतलब है कि दीपिका बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। और हॉलीवुड में भी डेब्यू के लिए तैयार है।
    अब खबर है कि दीपिका बॉलीवुड और हॉलीवुड के बाद टॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री की तरफ रुख करेंगी। “बाजीराव मस्तानी” के बाद दीपिका ने अब तक कोई भी हिंदी फिल्म साइन नहीं की। इसके बाद से वे हॉलीवुड मूवी ‘ट्रिपल एक्स’ में व्यस्त हो गईं।
    कहा जा रहा है कि बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद दीपिका अब टॉलीवुड यानी तेलुगू सिनेमा में काम करने जा रही हैं।खबर है कि यह विजय-मुरुगदास की फिल्म ‘कथ्थी’ की तेलुगू रीमेक होगी। इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इससे दक्षिण भारतीय स्टार चिरंजीवी कमबैक कर रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment