बता दें कि आदित्य चोपड़ा अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ सीरीज का चौथा संस्करण ‘धूम 4’ बनाने जा रहे है। और फिल्म के कास्ट को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस बार धूम 4 में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।
लेकिन अभी हाल ही में सलमान ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें तो इस बारे में पता तक नहीं है और न ही उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया हैं।
गौरतलब है की पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रही थी कि जॉन अब्राहम, ऋतिक रौशन और आमिर खान के बाद धूम सीरिज की इस फिल्म में सलमान विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन की जगह रणवीर सिंह लेंगे।
फिलहाल सलमान अपनी फिल्म “सुल्तान” की रिलीज के साथ तैयार है जोकि अगले महीने ईद पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।

No comments:
Post a Comment