• June 24, 2016

    छप गए शादी के कार्ड, इस दिन होगी Divyanka और Vivek की शादी

    टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। आपको बता दें कि दिव्यांका और टीवी अभिनेता विवेक दहिया 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
    दोनों की शादी के कार्ड भी सामने आ गए हैं। बता दें कि दिव्यांका की शादी उनके होमटाउन भोपाल से हैं। फिलहाल दोनों स्टार्स अपने अपने टीवी शो में बिजी है।
    जहां दिव्यांका पॉपुलर डेली सोप ‘ये है मोहब्बतें’ की शूटिंग में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ विवेक टेलीविज़न के नए सीरियल ‘कवच’ की शूटिंग में व्यस्त है। विवेक इस सीरियल में लीड रोल में नजर आएंगे।



    No comments:

    Post a Comment