• June 23, 2016

    एक बार फिर से साथ दिखेंगे Emraan Hashmi और Ajay Devgan

    बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अजय देवगन एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है। बता दें कि इमरान हाश्मी अजय देवगन की आगामी फिल्म “बादशाहो” में नजर आएंगे। ‘बादशाहो’ मिलन लूथरिया के निर्देशन में बन रही हैं।
    गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों स्टार्स फिल्म “वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई” में साथ में नजर आये थे और अब एक लम्बे समय बाद दोनों एक साथ फिल्म ‘बादशाहो’ में नजर आएंगे।
    आपको यह भी बता दें कि एक फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल भी नजर आएंगे साथ अभिनेत्री ईशा गुप्ता और इलिआना डिक्रूज भी नजर आएँगी।
    फिल्म अगले वर्ष 2017 में जनवरी माह में प्रदर्शित हो सकती है।

    No comments:

    Post a Comment