मथुरा में अतिक्रमणकर्ताओं और पुलिस के बीच हुए भीषण संघर्ष में 24 लोगों की मौत हो गयी जिसमे कई बड़े पुलिस अधिकारियों की भी जान चली गयी। इस भयानक संघर्ष को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोल हैं।
एेसे में, मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा ट्विटर पर एक फिल्म शूटिंग की फोटो अपलोड किए जाने से उनकी पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी हैं। हालांकि उन्होंने तुरंत इन फोटो को हटा दिया और बाद में मथुरा घटना में पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष की मौत पर संवेदना व्यक्त की।
हेमा मालिनी ने ट्विटर पर यह भी कहा कि वह मथुरा से लौटी हैं और यदि ‘‘मेरी उपस्थिति जरूरी हुई तो मैं फिर वहां जाउंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस मथुरा से लौटी ही हूं और मुझे वहां हुई हिंसा की खबरें मिली जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवाई। इस खबर से मैं बहुत आहत हूं.. मेरी उपस्थिति आवश्यक हुई तो मैं वहां दोबारा जाउंगी।
इससे पहले, अभिनेत्री ने मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के कई फोटो ट्विटर पर डाले थे और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना होने के बाद उन्होंने ये फोटो हटा दिए। भाजपा ने कहा कि वह (हेमा) स्थिति को लेकर ‘अत्यधिक संवेदनशील’ हैं।
हालांकि इस मुद्दे का इस्तेमाल ध्यान बंटाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है न कि स्थानीय सांसद की। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘जहां तक हेमा मालिनी के मथुरा पहुंचने के मुद्दे की बात है, मुझे पक्का विश्वास है कि वह मथुरा पहुंचेंगी.. इस मुद्दे का उपयोग ध्यान हटाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। असली मुद्दा कानून व्यवस्था का है जोकि राज्य का मामला है। मुख्य्मंत्री को वहां पहुंचना है और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना है।’’
आइये एक नजर डालें, हेमा मालिनी द्वारा किये गए ट्वीट्स पर –
शेयर की गयी शूटिंग फोटोज-






No comments:
Post a Comment