• June 01, 2016

    Hrithik ने ठुकराई Karan Johar की फिल्म ‘Kalank’

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म के लिए मना कर दिया हैं। आपको बता दें कि इससे पहले करण जौहर ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म “शुद्दि” के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया था लेकिन ऋतिक ने ऐन वक्त पर फिल्म के लिए ना कह दी थी।
    अब आपको बता दें कि करण जौहर ने पुरानी बाते भुलाकर एक नयी फिल्म ऋतिक को ऑफर की है लेकिन सुनने में आ रहा है कि ऋतिक ने इस फिल्म को भी करने से मना कर दिया हैं।
    बता दें कि करण जौहर देश विभाजन त्रासदी पर एक फिल्म बना रहे हैं। जिसका नाम होगा, “कलंक”  इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे।
    सुनने में आ रहा है कि ऋतिक ने इस फिल्म के लिए इसलिए मना किया है क्योंकि वह बार बार पीरियड-ड्रामा फिल्म में काम नहीं करना चाहते। उन्हें लगता है कि बार बार एक ही तरह की फिल्म में काम करने से कही उनकी छवि पर ख़राब असर ना पड़े।
    गौरतलब है कि ऋतिक ने पीरियड-ड्रामा फिल्म “जोधा अकबर” में काम किया था। और अब ऋतिक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म “मोहनजोदाड़ो” में नजर आने वाले हैं। करण की फिल्म के लिए ऋतिक की ना की वजह यही बतायी जा रही है कि वह बार बार इसी तरह की फिल्म नहीं करना चाहते हैं।

    No comments:

    Post a Comment