गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान एक दूसरे से तलाक ले चुके है। लेकिन अभी ये खबरें आई थी कि सुजैन ऋतिक से सलाह करना चाहती है और दोनों दुबारा से शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
लेकिन इन सभी अटकलों पर सुजैन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुजैन ने ट्वीट किया कि “मैं लोगो से इस तरह की अटकलें ना करने की विनती करती हूँ। मेरे और ऋतिक के बीच कभी सुलह नहीं हो सकती। लेकिन हम हमेशा अपने बच्चों के लिए अच्छे पेरेंट्स रहेंगे।”
अभी हाल ही में सुजैन ने ऋतिक से तलाक लेने की वजह का भी खुलासा किया हैं। सुजैन ने कहा है कि ”हम अपनी जिंदगी के उस स्टेज पर पहुंच चुके थे, जहां हमने तय कि हमारा अलग रहना ही बेहतर होगा। यह जरूरी है कि नकली रिश्ता निभाने के बजाए आप सच्चाई से वाकिफ रहें।” सुजैन ने आगे कहा कि वो दोनों अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और चैट के जरिए काफी बातचीत करते हैं।


No comments:
Post a Comment