बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म “जुड़वां 2” में आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं । आपको बता दें कि वरुण धवन वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘जुड़वां’ के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘जुड़वां’ में सुपरस्टार सलमान खान की दोहरी भूमिका थी, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और रम्भा के साथ रोमांस किया था। फिल्म ‘जुड़वा 2’ का निर्देशन उनके पिता मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन करेंगे ।
इससे पहले डेविड ,वरुण को लेकर फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ बना चुके हैं। फिल्म में वरुण की दो हीरोइनों की तलाश काफी समय से की जा रही थी जो अब जाकर खत्म हुई। चर्चा है कि पहली हीरोइन के रूप में आलिया भट्ट को चुना गया है। वरुण ने आलिया के साथ ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ और‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां’जैसी फिल्मों में काम किया है ।
दूसरी हीरोइन के रूप में श्रद्धा कपूर को चुना गया है। श्रद्धा कपूर के साथ वरुण ‘एबीसीडी 2’ कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment