• June 08, 2016

    ‘Love Ke Funday’ में नजर आएंगी हॉट मॉडल Ritika Gulati


    युवा वर्ग पर बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव के फंडे’ दिल्ली की रहने वाली ग्लैमरस, बोल्ड और सैक्सी इंटरनेशनल बिकिनी मॉडल रीतिका गुलाटीनजर आएँगी। इस फिल्म में रितिका ने अनु नामक बोल्ड योगा टीचर की भूमिका निभाया है।
    आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण एफआरवी बिग बिज़नेस एंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता फ़ाएज़ अनवार और प्रेम प्रकाश गुप्ता है और इसके लेखक-निर्देशक इन्दरवेश योगी है। इस फिल्म के संगीतकार प्रकाश प्रभाकर और फरजान फ़ाएज़ है। यह फिल्म जुलाई 2016 में रिलीज़ होगी।
    रितिका गुलाटी इस फिल्म में अपने हॉट बिकनी अंदाज की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के निर्माता फ़ाएज़ अनवार के मुंबई के अंधेरी स्थित ऑफिस में रीतिका गुलाटी से मिले, जहां उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली की रहनेवाली हूँ। 2012 में मैंने मिस दिल्ली जीता था।आगे बताते हुए कहा कि उसके बाद उन्होंने काफी मॉडलिंग की और किंग फिशर के लिए भी बिकिनी मॉडल बनी।
    उसके बाद कई शूट करते करते मैं इसमें फेमस हो गई। लेकिन मैं फिल्म में अभिनय करना चाहती थी। और किसी के जरिए यहां आई और यह फिल्म मिल गई।रोल के बारे में उन्होंने बताया कि मैं इस फिल्म में अनु नामक योगा टीचर की भूमिका निभा रही हूँ जोकि ओपन माइंडेड है। कई बार प्यार में धोखा खा चुकी है। उसे जब भी प्यार किसी से होता है, बाद में वह शादी-शुदा निकलता है। इस फिल्म में मेरे बिकिनी सीन है। जोकि फिल्म की कहानी और रोल के अनुसार है। जिसे दर्शक पसंद करेंगे।
    मॉडल ने कहा कि उन्हें बिकनी पहनने में कोई झिझक और शर्म महसूस नहीं होती, क्योंकि उनका फिगर अच्छा है।

    No comments:

    Post a Comment