कंट्रोवर्सियल मॉडल और अभिनेत्री पूजा मिश्रा आजकल अपने बयानों को लेकर सुर्खियां में बनी हुई हैं। कभी वो अपने शो के कैमरा मैन पर गैंगरेप का आरोप लगाती हैं, तो कभी सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर रेप का आरोप लगा रही है। अब उन्होंने बॉलीवुड की जानी मानी सोनाक्षी सिन्हा पर आरोप लगाया है कि उनके साथ हुए गैंगरेप के पीछे उन्हीं का हाथ है।
बता दें कि पूजा ने सोनाक्षी पर यह आरोप लगाने के साथ कहा कि सोनाक्षी उनसे जलती हैं और ये सब वही करा रही हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया मुझे शूटिंग करने से रोका गया। होटल से उनके कई सामान भी चोरी हो गए हैं। इतना ही नहीं पूजा ने कहा अब इन सब विवादों के बाद मेरी शादी कैसे होगी।
पूजा अपने शो ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची थीं। गौरतलब है कि पूजा ने ही अपने शो के लिए जयपुर के तीन वीडियोग्राफर को हायर किया था। इनके नाम मोसिम, सुहान और हरीश है। इन पर पूजा ने आरोप लगाया था कि तीनों ने होटल के कमरे में खाने के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ गैंगरेप किया। पूजा इस घटना की एफआइआर भी दर्ज करा चुकी हैं।

No comments:
Post a Comment