मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी का एक चर्च के एक कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विधायक 94 वर्षीय मधु ज्योत्सना अखौरी का मुंबई में तीन जून को निधन हो गया था।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि ज्योत्सना ने अपने गृह राज्य केरल में अपना अंतिम संस्कार किये जाने की इच्छा जताई थी। इसलिए उनका शव यहां लाया गया।
प्रियंका ने ट्वीट किया है, “आपके चेहरे की मुस्कुराहट और आपकी आंखों की चमक मुझे हमेशा याद रहेगी।” कल प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “नानी की आत्मा को शांति मिले।”
प्रियंका ने अपनी नानी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। प्रियंका सहित कई रिश्तेदार अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए कल मुंबई से यहां आए।








No comments:
Post a Comment