बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक बार फिर से काम करती नजर आ सकती है। आपको बता दें कि निर्देशक कबीर खान, सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।कबीर ने इससे पहले सलमान को लेकर एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में बनायी है।
एक था टाइगर में सलमान के अपोजिट कैटरीना ने काम किया था । कबीर खान की इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीना को कास्ट किया गया है ।बता दें कि इस फिल्म का नाम “ट्यूबलाइट” रखा गया है।
इस फिल्म के लिए सलमान के साथ कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना होंगी। कैटरीना और सलमान फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग लद्दाख में शुरू करेंगे। फिलहाल सलमान की बहुचर्चित फिल्म ‘सुल्तान’ जुलाई में ईद पर रिलीज होने जा रही है। सुल्तान की रिलीज के बाद सलमान खान, राजकुमार संतोषी की फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी हीरोइन भी अभी तय नहीं हैं।

No comments:
Post a Comment