महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने बुधवार को रेप संबंधी विवादस्पद टिप्पणी पर सलमान खान के जवाब को अस्वीकार कर दिया और अब उन्हें 7 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गयाहै।
आपको बता दें कि रेप वाले बयान पर सलमान खान ने महिला अयोग को जवाब भेजा था जिसमें बॉलीवुड के दबंग खान ने अपने बेतुके बयान पर कोई माफी नहीं मांगी। बता दें कि अपने वकील के माध्यम से 28 जून को भेजे पत्र में सलमान ने कहा था कि मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष विचाराधीन है, इसलिए दोहराव से बचने के लिए इसे एमएसडब्ल्यूसी के तहत जारी नहीं रखा जाना चाहिए।
एमएसडब्ल्यूसी की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा, ‘हमारे पास एनसीडब्ल्यू के समान ही समवर्ती शक्तियां हैं। इस मामले की सुनवाई राज्य स्तर पर भी की जा सकती है। इसलिए उन्होंने जो कहा है वो मान्य नहीं है।’ लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि अभिनेता को 7 जुलाई को अपने वकीलों सहित एमएसडब्ल्यूसी के कार्यालय में आने का आदेश दिया गया है।

No comments:
Post a Comment