• June 08, 2016

    Salman ने हटा दिया ‘Sultan’ से Arijit Singh का गाना

    सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच हुए विवाद में गायक अरिजीत ने फेसबुक पर सलमान खान के नाम एक लंबा-चौड़ा माफीनामा लिखा था। गौरतलब है कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अरिजीत ने सलमान की मेजबानी को बोरिंग कह दिया था, जिसके बाद से सलमान उनसे नाराज हो गए थे।
    हालांकि अरिजीत ने अपनी गलती के लिए माफी तो जरूर मांगी लेकिन सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया। सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘सुलतान’का नया गाना ‘जग घुमेया’ रिलीज किया है। ये वहीं गाना है जो अरिजीत सिंह ने गाया था और इसी वजह से सलमान ने ये गाना फिल्म से हटा दिया था। बाद में ‘जग घुमेया’ को राहत फतेह अली खान ने गाया।
    आपको बता दें कि फिल्म अगले महीने ईद पर रिलीज होने वाली। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफ़र ने किया है।

    Watch The Song “Jag Ghumiya” –

    No comments:

    Post a Comment