अभी हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है और ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं।
बता दें कि सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो ‘बलात्कार की शिकार महिला’ की तरह महसूस करते थे। जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? इस पर उनका जवाब था, “शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था।”
आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा में सलमान के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना ने भी कहा कि सलमान को अपने बयान के लिए माफी मांगनी ही होगी।
इस विववद पर सलमान के पिता सलीम खान ट्वीट करके माफी मांग चुके हैं लेकिन सलमान ने अब तक माफी नहीं मांगी है।
निर्भया की माँ ने दिया करारा जवाब-
जिस निर्भया कांड की सभी जगह गूंज मची थी उस निर्भया कांड की पीड़िता की मां ने सलमान खान को करारा जवाब दिया है। निर्भया की मां ने कहा है कि सलमान उनकी बेटी निर्भया से मिलते तो उन्हें वास्तव में पता चलता कि रेप विक्टिम की हालत क्या होती है?

No comments:
Post a Comment