• June 25, 2016

    Salman ने अपनी शादी के बारे में किया चौंका देने वाला खुलासा


    अभी हाल ही में सलमान ने अपनी शादी के बारे में सबको हैरान कर देने वाली बात बोली हैं। उन्होंने  कहा कि वह हमेशा से ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं…लेकिन उन्हें हमेशा ‘दूसरे पक्ष’ की रजामंदी का इंतजार करना पड़ा।
    सलमान  अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ का प्रचार करने रिएलटी शो ‘सा रे गा मा पा’ पर  पहुंचे।  इस दौरान प्रतियोगी जगप्रीत बाजवा ने उनसे अच्छे जीवनसाथी को लेकर राय मांगी ।  टीवी शो द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक सलमान ने कहा, ‘‘ जगप्रीत तुमने गलत इंसान को निशाना बनाया है। मैं हमेशा से इस मामले में बदकिस्मत रहा हूं, लेकिन इस मामले में लोगों की मुझे लेकर धारणा बिलकुल गलत है। ’’
    सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘‘ मैं दरअसल शादी के लिए बेताब हूूं और मुझे हमेशा ही दूसरे पक्ष की रजामंदी का इंतजार करना पड़ा है। मर्दों को इस मामले में कुछ नहीं कहना होता…महिलाएं ही हैं जो सबकुछ तय करती हैं। ’’  शो में मेंटर की भूमिका निभा रहे गायक मिका सिंह ने इस मौके पर कहा, ‘‘ मैं सलमान भाई का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और उनके नक्शेकदम पर ही चलूंगा। जब भाई शादी करेंगे..मैं भी उस साल ही शादी कर लूंगा। ’’
    आपको बता दें कि ये एपिसोड 26 जून को टीवी पर प्रसारित होगा।

    No comments:

    Post a Comment