जेल से रिहा होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के सिल्वर स्क्रीनं पर कमबैक करने की खबरें कई दिनों से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। खबर है कि संजय दत्त सबसे पहले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दिखाई देंगे।
बता दें कि फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी ने “बाजार” नामक फिल्म संजय को ऑफर की थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया हैं। सुनने में आ रहा है कि संजय दत्त की इस ना की वजह फिल्म पर जल्दी फैसला लेना बतायी जा रही है।
आपको यह भी बता दें कि अभी हाल ही में खबर ये भी कि संजय दत्त हॉलीवुड फिल्म ‘टेकन’ के बन्ने जा रहे चौथे संस्करण “टेकन 4” में काम करेंगे। इसके आलावा संजय दत्त की बायोपिक फिल्म चर्चाओं में है और ‘मुन्ना भाई एम. बी. बी. एस’ फिल्म सीरीज का तीसरा संस्करण ‘मुन्ना भाई 3’ जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी।

No comments:
Post a Comment