फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी बेहतरीन फिल्म निर्देशक गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान और आलिया भट्ट की अभिनीत फिल्म का टाइटल नेम फाइनल हो गया है , बता दें कि इस फिल्म का नाम “डियर जिंदगी” होगा।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। फिल्म डायरेक्टर गौरी शिंदे की टीम की तरफ से खुलासा हुआ है कि फिल्म का नाम डिअर जिंदगी होगा और ये फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।
बता दें कि एस पहली बार होगा जब शाहरुख और आलिया दोनों साथ में फिल्म करते नजर आएंगे। फैंस को काफी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है क्योकि ख़बरें थी कि शाहरुख और आलिया फिल्म में रोमांस करते नजर आने वाले है जो इन दोनों स्टार्स के बीच बड़े ऐज डिफरेंस की वजह से बहुत ही चौंका देने वाल हो सकता है।

No comments:
Post a Comment