• June 02, 2016

    तन्मय भट्ट के बचाव में उतरी Sonam Kapoor


    कॉमेडी ग्रुप एआइबी के सह संस्थापक निर्माता तन्मय भट्ट के विवादित वीडियो पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक की हस्तियां ने इस वीडियो पर अपनी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। और हर तरफ इसकी आलोचनाएं भी हो रही हैं।
    लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर और दिग्गज गायककार लता मंगेशकर का मजाक बनाने वाले तन्मय भट्ट को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का साथ मिला है।
    बता दें कि तन्मय को मिल रही तीखी प्रतिक्रिया से सोनम कपूर हैरान है और वे तन्मय के बचाव में सामने आई हैं। सोनम कपूर ने ट्वीट किया, “प्यारे तन्मय भट्ट, आपकी दोस्त होने के नाते मैं आपको जानती हूँ कि आपने जो भी किया हैं, वो किसी को भी दुखी करने के लिए नहीं किया है। आपने लोगो को हंसाने के लिए ऐसा किया हैं।”
    सोनम ने एक और ट्वीट किया उन्होंने लिखा, “क्या आपको नहीं लगता कि तन्मय भट्ट से भी बढ़कर कुछ चीजे है, जिन पर बात की जानी चाहिए। इन प्रतिक्रियाओं से मैं हैरान हूँ। सचिन तेंदुलकर और लत मंगेशकर लीजेंड हैं।  मैं जानती हूँ कि वो इन बातो पर ध्यान भी नहीं देंगे। उनकी ओर से आप लोग नफरत करना बंद कीजिये।”
    बता दें कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस वीडियो को “घिनौना और घटिया” बताया हैं। उन्होंने कहा, अफ़सोस की बात यह है कि इसमें कोई ह्यूमर भी नहीं हैं। गौरतलब है कि तन्मय ने स्नैपचैट पर ‘सचिन वर्सेज लता सिविल वार’ नामक वीडियो पोस्ट की थी।

    No comments:

    Post a Comment