• June 25, 2016

    Twitter पर Shahrukh के चाहने वालों की संख्या हुई 2 करोड़

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के प्रशंसकों की संख्या ट्विटर पर दो करोड़ पर पहुंच गई है। शाहरुख ने प्रशंसकों की संख्या बढऩे पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।शाहरुख ने कहा कि उनके प्रशंसकों के मैसेज से उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद मिलती है।
    शाहरुख ने ट्विट किया कि मैं शाहरुख खान दो करोड़ प्रशंसकों की संख्या होने पर आपका शुक्रिया अदा नहीं कर रहा। असल में मैं यह बताने के लिए आपका शुक्रिया अदा कर रहा हूं कि आपने हर दिन मेरे सामने आने वाली उन बहुत सारी समस्याओं से निपटने में मेरी मदद की है जिनकी वजह से मैं कई बार रोया, कई बार गुस्सा हुआ और कई बार गुस्से से भी बुरा महसूस किया। शाहरुख ने साथ ही खुद को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए दो करोड़ लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।

    No comments:

    Post a Comment