• June 23, 2016

    ‘Udta Punjab’ लीक मामले में पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

    अनुराग कश्यप की विवादों में रही फिल्म “उड़ता पंजाब” 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी थी।  गौरतलब है कि फिल्म अपनी रिलीज से दो दिन पहले ही इंटरनेट पर टोरेंट सहित कई वेबसाइट्स पर ये फिल्म लीक हो गयी थी।  बता दें कि ये लीक हुआ वर्जन अनकट वर्जन था जिसमे वे सभी सीन थे जिसपर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी।
    अब आपको बता दें कि फिल्म लीक मामले में मुंबई पुलिस ने दिल्ली निवासी दीपक कुमार नाम के एक शख्श को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दें कि जैसे ही फिल्म की टीम को इस बात की जानकारी मिली उसने फौरन उड़ता पंजाब फिल्म को टौरेंट साइट से हटवा दिया। फिल्म सेंसर बोर्ड के 89 कट लगाने के प्रस्ताव और फिल्म से पंजाब शब्द हटाने के चलते बेहद चर्चा में रही।
    आखिरकार मामला मुंबई हाईकोर्ट पहुंच गया। मुंबई हाईकोर्ट ने फिल्म को सिर्फ 1 कट और 3 डिस्कलेमर देने के निर्देश के साथ रिलीज करने का आदेश दिया।

    No comments:

    Post a Comment