खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और करीना कपूर खान साथ में सिल्वर स्क्रीन पर काम करने जा रही है। वे फिल्म “वीरे दी वेडिंग” में साथ नजर आएँगी। इस फिल्म की जानकारी खुद सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है उन्होंने साथ में एक तस्वीर भी शेयर की है।
इस फोटो में सोनम कपूर और करीना कपूर साथ में है। सोनम ने एक तस्वीर मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ भी साझा की है। सोनम ने अपनी छोटी बहन रिया कपूर की भी फोटो शेयर की। इससे पता चलता है कि इस फिल्म प्रोजेक्ट पर सोनम की बहन रिया कपूर और एकता कपूर मिलकर काम करेंगी।





No comments:
Post a Comment