• June 29, 2016

    Vin Diesel ने अपनी बेटी और Deepika के साथ शेयर की फोटो

    बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म “XXX The Return Of Xander Cage” की शूटिंग कर रही है। और आये दिन फिल्म के सेट से उनकी और फिल्म के कास्ट की तस्वीरें सामने आती रहती है।
    हॉलीवुड के एक्शन स्टार विन डीजल ने अपनी सवा साल की बेटी पॉलीन के साथ हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक खूबसूरत तस्वीर इंटरनेट पर डाली है।तस्वीर में दीपिका डीजल की 15 महीने की बेटी के साथ तस्वीर खिंचा रहीं हैं और डीजल सेल्फी खींचने में व्यस्त हैं।
    दीपिका ‘‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ शैंडर केज’’ में डीजल के साथ काम कर रहीं हैं। फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment