भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल चीन की सुन यू को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन खिताब जीतने से काफी खुश है।
उनकी इस खिताबी जीत के लिए कई महान हस्तियों ने साइना को बधाइयां दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सहित टीम इंडिया के प्लेयर्स और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर पर ट्वीट कर साइना नेहवाल को बधाइयां दी।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर के जरिये साइना को बधाइयां दी। इसके जवाब में साइना विराट कि वह उनके एग्रेशन कायल है और वह भी उनके जैसी आक्रामकता पाना चाहती है।
विराट ने ट्वीट किया, “बधाई हो साइना ! बहुत ख़ुशी हुई। आगे उपलब्धियां हासिल करती रहो। “
इसके जवाब में साइना ने लिखा, “मैं आपके एग्रेशन की कायल हूँ। मैं आपकी तरह और आक्रामकता हासिल करके ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करुँगी।”


No comments:
Post a Comment