• July 04, 2016

    Aamir की फिल्म ‘Dangal’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

    लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का पहला पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में हरियाणवी में लिखा है कि ‘Mhaari chhoriyaan chhoron se kum hain ke?’ यह पोस्टर आमिर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
    आपको बता दें कि यह फिल्म हरियाणवी पहलवान महावीर फोगट के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी बेटियों बबिता कुमार और गीता को पहलवानी की बारीकियां सिखाते हैं। फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान असल जिंदगी के जाने माने रेसलर महावीर फोगाट के किरदार को अदा करते नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस साक्षी तंवर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
     फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, राजकुमार राव मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Watch the First official poster of ‘Dangal’ –


    No comments:

    Post a Comment