अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले जाने माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ इस बार एक महिला पत्रकार को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के चलते केस दर्ज हो गया है। बता दें कि अभिजीत ने पहले तो वरिष्ठ पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को ट्विटर पर ‘बेशर्म बुढ़िया’ बोल दिया और बाद में इसके लिए माफ़ी मांगने से भी साफ़ इनकार कर दिया।
दरअसल बता दें कि अभिजीत ने चेन्न्नई की सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति की हत्या को ट्विटर पर लव जिहाद कहकर कई ट्वीट किए। जब स्वाति ने उनसे कहा कि वे बिना सबूतों के सांप्रदायिक ट्वीट कर रहे हैं तो उन्होंने स्वाति को की बेशर्म बूढ़ी महिला कह दिया।
स्वाति के मुताबिक, “जब मैंने उन्हें कहा कि वो दंगा भड़काने की बात कर रहे हैं तो उन्होंने मेरे खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया। उनके वेरिफाइड अकाउंट से ये ट्वीट किया गया। आप इस संबंध में FIR दर्ज करें.”
बता दें कि वरिष्ठ महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी अब मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं। अभिजीत अब भी अड़े हैं अपनी बात परकेस दर्ज होने के बाद अभिजीत ने कहा कि ये सभी पत्रकार एंटीनेशनल है और मैं इनकी पुलिस कम्प्लेंस से नहीं डरने वाला हूं।
अभिजीत ने आगे कहा कि पुलिस भी इनकी नहीं सुनेगी इस बात का मुझे पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उझे हिन्दी की जगह अंग्रेजी में ‘शेमलेस ओल्ड लेडी’ लिखना चाहिए था।


No comments:
Post a Comment