टी.वी. का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन 10 शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है। बिग बॉस शो के लिए अभिनेता सलमान खान की फीस और शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स हमेशा चर्चा का विषय रहे है।
आपको बता दें कि इस नए सीजन को भी सबके चहिते बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो के निर्माता भी चाहते हैं कि सलमान ही इस शो को होस्ट करे।
गौरतलब है कि शो को होस्ट करने के लिए सलमान की फीस के रूप में उन्हें मोटी रकम चुकाई जाती है। लेकिन अब आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन के लिए सलमान ने अपनी फीस में एक चौंकाने वाला फैसला किया है।
बता दें कि सलमान ने शो के निर्माताओं से कहा है कि वे उनकी फीस का कुछ हिस्सा उनकी संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के खाते में डाल दें। ‘ सलमान खान ने बिग बॉस शो के लिए हमेशा अपनी फीस बढ़ाई है लेकिन इस बार उनकी फीस में कटौती होगी। अभिनेता चाहते हैं कि उनकी फीस का कुछ हिस्सा ‘बीइंग ह्यूमन’ के खाते में डाला जाए।

No comments:
Post a Comment