• July 26, 2016

    ‘Bigg Boss 9’ की एक्स कंटेस्टेंट Mandana Karimi की हुई सगाई

    मशहूर टी.वी रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-9’ से सुर्ख़ियों  में आयी एक्ट्रैस मंदाना करीमी ने इंगेजमेंट कर ली हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए की।
    शेयर की गयी इस तस्वीर में वह अपने मंगेतर के साथ नजर अा रही है। बता दें, ‘क्या कूल हैं हम-3’ और ‘भाग जॉनी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं मंदाना पिछले दो सालों से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन गौरव गुप्ता को डेट कर रही हैं।
    अब फाइनली इस जोड़ी ने शादी का फैसला कर लिया। मंदाना ने इंस्टाग्राम पेज पर गौरव के साथ इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए फोटो पोस्ट की। कैप्शन में लिखा, “आज इस स्पेशल दिन मैं बताना चाहती हूं कि पिछले 2 सालों से तुम्हें परेशान कर मुझे बहुत मजा आया। फ्यूचर में तुम्हें इसी तरह परेशान करने के लिए बेताब हूं। मेरा हर पल साथ निभाने के लिए शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी।”


    No comments:

    Post a Comment