अभी हाल ही में खबर थी कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दिव्या खोसला कुमार की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि ‘सनम रे’ फेम निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने अक्षय कुमार को अपनी फिल्म में साइन करने से सम्बंधित खबरों का खंडन कर दिया है।
दिव्या का कहना है कि फिलहाल वह फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। और फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी किसी से भी संपर्क नहीं किया हैं। गौरतलब है कि दिव्या फिल्म “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो” में अक्षय कुमार की सह कलाकार थी।
कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें थी कि दिव्या ने अपनी आगामी फिल्म में अक्षय को कास्ट किया है लेकिन दिव्या ने इन सभी बातो का खंडन कर दिया है।
गौरतलब है कि दिव्या खोसला ने फिल्म “यारियां” और “सनम रे” का निर्देशन किया है।

No comments:
Post a Comment