• July 02, 2016

    ‘Don 3’ में नजर आ सकती है Deepika Padukone

    बता दें कि फिल्म ‘डॉन’ सीरीज का तीसरा संस्करण ‘डॉन 3’ बनने जा रहा हैं। काफी दिनों से बी-टाउन में चर्चाएं थी कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ही ‘डॉन 3’ में नजर आएँगी। गौरतलब हैं कि पिछली दोनों फिल्मों में प्रियंका ने रोमा का किरदार निभाया था।
    लेकिन अभी हाल ही में प्रियंका ने इस बात से इंकार कर दिया था कि वह डॉन 3 में होंगी। अब खबर है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। हाल ही में आईफा फंक्शन के दौरान फरहान और दीपिका के बीच काफी बातचीत हुई। यदि दीपिका इस फिल्म के लिए हां कर देती हैं तो यहशाहरुख के साथ दीपिका डॉन 3 में नजर आएँगी।
    आपको बता दें कि इससे पहले ‘डॉन 3’ के लिए एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जैकलिन फर्नांडीज का नाम भी सामने आया था।

    No comments:

    Post a Comment