• July 21, 2016

    ‘Great Grand Masti’ के प्रमोशन पर रो पड़ी थी Urvashi Rautela

    आपको बता दें कि 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के फिल्ममेकर को फिल्म की रिलीज से पहले लीक होनी की वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और साथ की फिल्म के स्टार्स उर्वशी रौतेला, रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय काफी दुखी हुए है।
    बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी भावुक हो गयी थी और अपने आंसुओ को नहीं रोक पायी और रो पड़ी। उन्हें फिल्म की ऑनलाइन लीक का काफी दुःख है।
    उन्होंने कहा इस तरह फिल्म की पाइरेसी गलत है इसे रोक जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग उन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बता देते है कि उन्होंने फिल्म देख ली है।
    उर्वशी ने कहा, ‘ट्विटर, इंस्टाग्राम पर लोग मुझे मैसेज कर रहे थे कि बहुत अच्छी फिल्म है, आपकी परफॉर्मेंस एकदम मस्त है। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं खुश होऊं या रोऊँ। वह सबसे बुरी फीलिंग थी।  वह किसी क़त्ल से काम नहीं था।’
    आपको बता दें कि ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ पहले 22 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म रिलीज से पूर्व लीक होने की वजह से इसे जल्दी 15 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया।
    इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ भी रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गयी थी। और अब ताजा खबरों के अनुसार सुनने में आया है कि मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काबाली’ भी रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गयी है।


    No comments:

    Post a Comment