• July 06, 2016

    “Great Grand Masti” रिलीज से पहले हुई लीक

    अब एक बार फिर से एक और बॉलीवुड फिल्म पर गाज गिरी है। गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “उड़ता पंजाब’ अपनी रिलीज से कुछ दिन पहले इंटरनेट पर लीक हो गयी थी और कई वेबसाइट पर उपलब्ध थी जहां से लोग उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते थे।
    बता दें कि लीक हुई फिल्म सेंसर कॉपी थी।अब आपको बता दें कि आगामी एडल्ट कॉमेडी फिल्म “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” भी अपनी रिलीज से 17 दिन पहले टोरंट पर लीक हो गयी है। और चौकाने वाली बात यह है कि यह लीक कॉपी भी सेंसर वाली है। लेकिन जहां सेंसर लिखा हुआ है वहां से उसे मिटा दिया गया है।
    फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म बालाजी की है। इससे पहले लीक हुई ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म भी बालाजी की थी। फिल्म में उर्वशी रौतेला, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं। यह मस्ती सीरीज की तीसरी फिल्म है।

    No comments:

    Post a Comment