• July 05, 2016

    Harbhajan ने Sreesanth को थप्पड़ मारने की वजह बतायी

    गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई के मैच के बाद तेज गेंदबाज एस श्रीसंतको एक थप्पड़ जड़ दिया था और वे मैदान पर रोते हुए नजर आए थे।
    इस घटना के बाद हरभजन और श्रीसंत के रिश्तों में दूरी आ गई थी। हाल ही में एक टीवी को दिये इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारने की वजह का खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर क्यों श्रीसंत को थप्पड़ मारा था।
    इंटरव्यू के दौरान भज्जी ने यह बात भी मानी कि फील्ड पर ये हरकत उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती रही।उन्होंने कहा कि श्रीसंत ने तब बहुत नौटंकी की थी जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया। मैंने हर बार यह बोला है कि कुछ चीजें लाइफ में मैंने बहुत गलत की हैं। लेकिन श्रीसंत ने इस तरह से रोना शुरू कर दिया जैसे मैंने बहुत जोर से मारा हो। ऐसा कुछ नहीं था।
    आपको बता दें कि यह घटना अप्रैल, 2008 में हुए आईपीएल की थी जब हरभजन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंत को मैदान में ही थप्पड़ जड़ दिया था। इसकी वजह से हरभजन पर 11मैचों का प्रतिबंध और एक मैच की फीस का जुर्माना भी लगा था।

    No comments:

    Post a Comment