• July 15, 2016

    Hit & Run Case में Salman को मिली राहत, याचिका हुई खारिज

    Hit & Run Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर चल रहे साल 2002 के बहुचर्चित हिट एंड रन केस में  सलमान को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मामले में पीड़ित और गवाह नियामत शेख की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
    आपको बता दें कि नियामत शेख ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में सलमान खान को आरोपमुक्त करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पहले ही सलमान की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुकी है।
    ऐसे में नियामत शेख की याचिका खारिज की जाती है। हालांकि SC ने नियामत शेख को लगी चोट का हर्जाना लेने के लिए आवेदन करने की इजाजत दे दी। लेकिन बता दें कि इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और सलमान खान को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

    No comments:

    Post a Comment