‘Kaabil vs Raees’ – आपको बता दें कि डायरेक्टर संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘काबिल’ अगले वर्ष26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसी दिन बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ भी रिलीज होनी है।
अब अगर ऐसे में ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज होती है तो दोनों ही फिल्ममेकर्स को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शाहरुख की फिल्म रईस की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ेगी ? पहले वह इसे ईद पर रिलीज करना चाहते थे।
अब 26 जनवरी पर ऋतिक रोशन अभिनीत आगामी फिल्म ‘काबिल’ से टक्कर टालने के लिए शाहरुख ने फिल्म के निर्माता राकेश रोशन से मुलाकात की है।
बता दें कि अपनी फिल्म ‘रईस’ की रिलीज को लेकर चिंतित शाहरुख ने सोमवार की देर रात राकेश रोशन से मुलाकात की। वर्षो बाद शाहरुख राकेश रोशन के जुहू स्थित घर पहुंचे। उनके साथ रईस के निर्माता राकेश सिधवानी भी थे।
बता दें कि इस मुलाकात की एकमात्र वजह थी, राकेश को उनकी फिल्म काबिल की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए मनाना। शाहरुख ने इस मुलकात की जानकारी खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी है।
लेकिन आपको बता दें कि राकेश रोशन ने रईस की टीम को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया हैं और फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता भी ट्विटर पर दो बार घोषणा कर चुके है कि ‘काबिल’ 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी।
आपको यह भी बता दें कि बॉलीवुड स्टार अजय देवगन भी अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ को 26 जनवरी को सिनेमाघरों में ला रहे थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी शुरू तक नहीं हुई है।
इसी वजह से ‘बादशाहो’ की रिलीज २६ जनवरी से हटा दी गयी है। अब देखना ये होगा कि शाहरुख खान की राकेश रोशन से मुलकात का क्या असर होता है। क्या काबिल की रिलीज आगे बढ़ी है या शाहरुख को एक बार फिर से अपनी फिल्म रईस की रिलीज के लिए नयी रिलीज डेट खोजनी होगी या फिर सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों में टकराव होगा।
इस पर शाहरुख का कहना है कि बड़ी फिल्मों को रिलीज के लिए 3500 से 4000 थियेटरों की जरूरत होती है। दो बड़ी रिलीज एक साथ हो तो यह संभव नहीं हो पाता। हमारे पास आठ-दस हजार थिएटर नहीं है कि दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सके।

No comments:
Post a Comment