• July 06, 2016

    Kamaal Rashid Khan ने अपने भद्दे कमेंट्स के लिए मांगी माफी

    अपने विवादस्पद और अभद्र टिप्पणियों के लिए मशहूर एक्टर कमाल खान (केआरके) ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, सनी लियोनी, बिपाशा बासु, नरगिस फाखरी और कई  अभिनेत्रियों को लेकर कई बार अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां करने वाले अभिनेता कमाल आर. खान के खिलाफ निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने हाल ही में केआरके के ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था और केआरके को कोर्ट में घसीटने के लिए कहा था।
    लेकिन अब आपको बता दें कि केआरके ने अपने भद्दे एवं अपमानजनक टिप्पणियों के लिए विक्रम भट्ट और अन्य सेलेब्रिटीज़ से भी माफी मांगी हैं। कमाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज मैंने विक्रम भट्ट को देखा हैं और उन्होंने कहा कि केआरके के पास बड़ी सोशल मीडिया पावर है तो उन्हें फैसला करना चाहिए कि वह क्या चाहते है। 100 प्रतिशत लोग उनके बयान से सहमत है , इसलिए विक्रम भट्ट ने मुझे सही रास्ता दिखाया है। मुझे अच्छी सलाह सेने के लिए विक्रम भट्ट का धन्यवाद और अगर मैंने आपका दिल दुखाया हो तो इसके लिए मुझे माफ करें। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बॉलीवुड के लोगो का अगर मैंने दिल दुखाया है तो वह भी मुझे माफ करें।’

    No comments:

    Post a Comment