• July 08, 2016

    Kapil के शो पर पहुंची Gauhar Khan, हॉट लुक में आई नजर

    अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रैस गौहर खान अपनी  आने वाली फिल्म ‘फीवर’ के प्रमोशन करने के लिए मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में पहुंची। इस दौरान गौहर ने बेहद हॉट ड्रैस पहनी हुई है। इस ड्रैस में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। गौहर के साथ शो में अभिनेता राजीव खण्डेलवाल भी पहुंचे।
    गौरतलब है कि कुछ समय पहले गौहर अपनी हॉट ड्रैस की वजह से एक बार हमले का शिकार हो गयी थी। बता दें कि एक रियल्टी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ की शूटिंग के दौरान एक दर्शक उनको थप्पड़ जड़ दिया। ऐसा करने वाले दर्शक ने कहा था कि एक मुस्लिम महिला होने की वजह से उन्हें इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस युवक की पहचान मोहम्मद अकील मलिक के रूप में की गई थी। और बाद में खबर यह भी आई थी कि ये थप्पड़ पब्लिसिटी स्टंट है।


    No comments:

    Post a Comment