• July 02, 2016

    माँ बनने वाली है Kareena, खुद Saif ने की खबर की पुष्टि

    बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के घर में जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है।  जीहां करीना जल्द ही माँ बनने वाली है।  और आपको बता दें कि अब इस बात की पुष्टि खुद उनके पति सैफ ने की है।
    हाल ही में सैफ अली खान ने बताया, ‘मैं और मेरी पत्नी दिसंबर में अपने पहले बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहे हैं।’ इसी के चलते करीना ने काम से छुट्टी ले ली हैं और सितंबर के बाद से किसी भी फिल्म की शूटिंग करती नजर नहीं आएंगी और ना ही कोई नयी फिल्म साइन की है। उन्होंने बॉलीवुड से कुछ दिनों के लिए छुट्टी मांग ली है।
    गौरतलब है कि बी-टाउन में काफी दिनों से करीना के माँ बनने की चर्चाएं थी लेकिन अब खुद सैफ ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment