टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीसीसीआई की तरफ से करीब 2.2 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का एलान किया गया है। आपको बता दें कि ये मुआवजा शमी को आईपीएल के 2015 संस्करण में चोट लगने की वजह से नहीं खेल पाने की वजह से दिया जा रहा हैं।
शमी को हुए नुकसान की वजह से बोर्ड उन्हें करीब 2.2 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा देगा। घुटने की चोट से जूझ रहे शमी आईपीएल-8 में नहीं खेले थे। हालांकि दर्द के बावजूद वह आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।
बीसीसीआई टीवी पर उपलब्ध बीसीसीआई की 25 लाख रुपए से ऊपर के भुगतान की जून-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, शमी को आईपीएल 2015 सत्र में चोट के कारण नहीं खेलने के लिए कुल दो करोड़ 23 लाख 12,500 रुपये की भरपाई की गई।
गौरतलब है कि शमी ने टीम इंडिया को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी थी। उन्होंने विश्वकप में पांच मैचों में कुल 17 विकेट झटके थे और वह टूर्नामेंट के पांचवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे।
उन्होंने बाद में घुटने की सर्जरी कराई थी। शमी एशिया कप ट्वंटी-20 चैंपियनशिप में भी नहीं खेले थे। वह वेस्टइंडीज जाने वाली विराट कोहली की अगुवाई वाली टेस्ट टीम के सदस्य हैं, जो चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

No comments:
Post a Comment