संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी मशहूर इंडियन सिंगर श्रेया घोषाल एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में अपनी मधुर आवाज देने जा रही हैं।
बता दें कि श्रेया ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में फिल्म का टाइटल सांग गाया था और अब वह फिल्म पद्मावती में अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड करेंगी। इस बात की जानकारी खुद श्रेया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर शेयर की हैं।
श्रेया ने ट्वीट किया, ‘मैंने अपने जीवन के एक यादगार गीत को रिकॉर्ड किया। इस पल के अनुभव से काफी खुश हूँ। मैंने इसे पूरे दिल से गाया।
Wondering which song! What outstanding compositions Sanjay Bhansali sir has made for#Padmavati.Sang with all heart! https://t.co/KzzCpcap4Z— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) July 11, 2016
खबर है कि फिल्म ‘पद्मावती’ में भी अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हिट रोमांटिक जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी।

No comments:
Post a Comment