• July 16, 2016

    Pulkit के साथ अफेयर की खबरों पर भड़की Yami Gautam

    आपको बता दें कि इन दिनों अभिनेता पुलकित सम्राट और सलमान की बहन श्वेता रोहिरा की तलाक की ख़बरें चर्चाओं में तो वही दूसरी तरफ पुलकित और एक्ट्रेस यामी गौतम भी अपने अफेयर की खबरों की वजह से सुर्ख़ियों में बने हुए है।
    पुलकित और श्वेता रोहिरा की तलाक की वजह भी यामी ही बतायी जा रही है। अभी हाल ही में ये भी सुनने में आया था कि यामी ने पुलकित से अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए श्वेता से तलाक लेने के लिए भी कहा था।
    अब आपको बता दें कि हाल ही में यामी अपने और पुलकित के अफेयर की खबरों में बोली है।  जब मीडिया ने यामी से इस मामले पर सवाल पूछे तो यामी जवाब देने कि बजाय उल्टी मीडिया पर भड़क गयी।
    उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं कहना हैं। आपको बता दें कि यामी और पुलकित अपनी फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान करीब आये थे और वही से इनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी।

    No comments:

    Post a Comment