• July 21, 2016

    Rajinikanth का जलवा, Kabali रिलीज पर ऑफिसों में हुई छुट्टी

    सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ का जादू फैंस के दिलो पर इस कदर छा गया है कि फिल्म की रिलीज के दिन 22 जुलाई को तमिलनाडु में कुछ कंपनियों ने छुट्टी घोषित कर दी हैं।
    बता  दें कि रजनीकांत  के फैंस ने इंटरनेट पर एक पोस्ट तैयार की उस पोस्ट पर लिखा है : सलमान खान अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करते है क्योंकि जब छुट्टी होती है। फिर थलाइवा यानी सुपर बॉस रजनीकांत अपनी फिल्म जिस दिन रिलीज करते है उस दिन छुट्टी हो जाती है।
    आपको बता दें कि साउथ के लगभग सभी सिनेमाघर पूरे एक हफ्ते के लिए पहले से ही एडवांस बुक है और सभी टिकट्स भी बिक चुके है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने इस दिन को ‘कबाली डे’ घोषित करके उस दिन कोई शूटिंग न रखने का फैसला किया है।
    फिल्म कबाली 10 हजार थियेटरों में विश्व भर में रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत एक अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेत्री राधिका आप्टे उनकी पत्नी के किरदार में है।
    तमिलनाडु के कई होटलों में कबाली और रजनीकांत के नाम पर मेन्यू और कई डिशे तैयार की गयी है। इस फिल्म का बजट लगभग 160 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। और फिल्म रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
    रजनीकांत के 40 साल के करियर में ये उनकी 159वीं फिल्म है। बता दें कि देश में ही नहीं विदेश में भी फिल्म कबाली की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इन्तजार है। अमेरिका में महज दो घंटो के अंदर ही सभी टिकट्स बिक गए है।  फिल्म को अमेरिका में 400 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया जाएगा। अमेरिका में सिनेगैलेक्सी नाम की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘कबाली’ फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है।

    No comments:

    Post a Comment