• July 09, 2016

    आज है Salman की एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani का बर्थडे

    बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और 1982 में मिस इंडिया के खिताब से नवाजी जा चुकी संगीता बिजलानी आज अपना 56वा जन्मदिन  मना रही हैं। आपको बता दें कि संगीता बिजलानी का जन्म 09 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था।
    संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘कातिल’ से की थी। वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘हथियार’ संगीता बिजलानी के कैरियर की पहली हिटफिल्म साबित हुई।
    इसके बाद संगीता बिजलानी ‘नेत्रिदेव’, ‘जुर्म’, ‘इज्जत’, ‘युगांधर’, ‘योद्धा’, ‘खून का कर्ज’, ‘हातिमताई’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।वर्ष 1996 में संगीता ने किक्रेटर मोहमद अजहरउद्दीन के साथ शादी कर ली। हालांकि वर्ष 2010 में तलाक हो गया।
    आपको बता दें कि एक समय संगीता बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रही थी और दोनों के शादी करने की ख़बरें भी सामने आई थी लेकिन बात बन नहीं सकी।





    No comments:

    Post a Comment