• July 02, 2016

    Salman ने Shahrukh और Aaryan के साथ की साइकलिंग

    गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान अब बहुत अच्छे दोस्त बन गए है उन्होंने अपने बीच की दूरियों और झगड़ो को भुला दिया है। हाल ही में सलमान, शाहरुख और शाहरुख के बेटे आर्यन खान को मुंबई की सड़कों पर साइकल राइड करते देखा गया।
    यह तस्वीर शाहरुख ने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘भाई भाई ऑन बाइक बाइक, प्रदूषण नहीं, भाई कह रहे हैं, ‘माइकल लाल साइकल लाल।’
    ऐसे में सलमान खान ने शाहरुख के बारे में कहा, ‘शाहरुख का मजाक मत उड़ाओ, मुझे वो बहुत पसंद है।’  गौरतलब  है कि सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ 6 जुलाई को रिलीज होने जा रही है, इसके साथ ही शाहरुख अपनी फिल्म ‘रईस’ का भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘रईस’ अगले वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




    No comments:

    Post a Comment